हिमाचल के लोग सूझबूझ से मतदान करें और भविष्य बनाने में योगदान दें : प्रियंका गांधी..

नई दिल्ली,। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से सूझबूझ से मतदान की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि वे राज्य के भविष्य को बनाने में योगदान दें। राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘प्रिय हिमाचल वासियों, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद। जय हिमाचल।’ हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal