प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापना दिवस पर नगालैंड की जनता को दी बधाई…

नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी और पूर्वोत्तर के इस राज्य की प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भारत को अपने इस राज्य की संस्कृति पर बहुत गर्व है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत नगालैंड की उस संस्कृति पर बहुत गर्व करता है, जो साहस, कड़ी मेहनत और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने पर जोर देता है। मैं आने वाले वर्षों में नगालैंड की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ देश के पूर्वोत्तर में सीमा पर स्थित नगालैंड विविधता से परिपूर्ण और कई आदिवासी समूहों का घर है। यह 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal