Friday , March 20 2026

ठाणे में एक इमारत के पास लगी आग, चार वाहन जलकर खाक..

ठाणे में एक इमारत के पास लगी आग, चार वाहन जलकर खाक..

ठाणे, 22 दिसंबर । महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार सुबह एक रिहायशी इमारत के पास लगी आग में चार दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि राबोडी के कोलीवाड़ा इलाके में लक्ष्मी निवास भवन के पास तड़के करीब सवा तीन बजे आग लगी। घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकल कर्मी तथा आरडीएमसी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और लपटों पर काबू पाया। सावंत ने बताया कि घटना में चार दोपहिया वाहन खाक हो गए। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट