Monday , September 23 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात जनवरी को आयेंगे झारखंड के चाईबासा..

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात जनवरी को आयेंगे झारखंड के चाईबासा..

रांची, 30 दिसंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात जनवरी को चाईबासा आयेंगे। शाह प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर पार्टी ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी है।

गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई नेता शुक्रवार को चाईबासा जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रणनीति तय की है। इसी सिलसिले में शाह का चाईबासा दौरा हो रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा की वैसी सीटों को फोकस किया है, जिसमें पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर पायी थी। इसमें झारखंड की चाईबासा व राजमहल सीट शामिल है।

सियासी मियार की रिपोर्ट