Monday , September 23 2024

जौनपुर: एसएस पब्लिक स्कूल में विज्ञान, साहित्य व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ आयोजन.

जौनपुर: एसएस पब्लिक स्कूल में विज्ञान, साहित्य व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ आयोजन.

जौनपुर। एस.एस. पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में शुक्रवार को विज्ञान, साहित्य और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षक छात्र अभिभावकों के समक्ष अपने हुनर का लोहा मनवाया।

साहित्य हस्तशिल्प कला विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन के प्रबन्धक विश्वतोष सिंह ने फीता काट कर प्रारम्भ किया। इस दौरान डॉ. नम्रता सिंह ने माँ सरस्वती व संस्थापक स्वर्गीय समर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदर्शनी में बच्चो ने विज्ञान के मॉडल, बायोलॉजी, कम्प्यूटर मॉडल, जल-प्रदूषण, रसायन, भौतिकी, परिसंचरण तंत्र, अंग्रेजी भाषा के मॉडल, हिन्दी भाषा के मॉडल,संगीत के तमाम माडल को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर शिक्षकों अभिभावकों और छात्रों ने प्रदर्शनी का भरपूर अवलोकन किया। सभी छात्रों ने अपने हुनर कौशल का उत्तम प्रदर्शन किया। जिसको लोगों ने देख कर खुश सराहा। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। छात्रों के इस प्रदर्शनी में शिक्षक और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक आलोक यादव, एसएस पब्लिक बाबतपुर की प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह व शिक्षक मौजूद रहे।

सियासी मियार की रिपोर्ट