Monday , September 23 2024

भारत में आज रात 8.50 बजे सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी….

भारत में आज रात 8.50 बजे सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी….

नई दिल्ली, 04 जनवरी। आज (4 जनवरी) दुनिया भर के समय क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग वक्त में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होगी। भारत में पृथ्वी रात लगभग 8.50 बजे सूरज के सबसे करीब होगी।

आज पृथ्वी, सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचेगी। इस खगोलीय घटना को देशज भाषा में उपसौर कहा जाता है। जब पृथ्वी और सूर्य कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होते हैं, उसे खगोल विज्ञान पेरीहिलियन कहता है। सूरज की परिक्रमा के दौरान साल में एक बार पृथ्वी इसके सबसे नजदीक होती है।

दरअसल, इस प्राकृतिक घटना से पृथ्वी की जलवायु में कोई परिवर्तन नहीं होता है। मगर पेरीहिलियन की तरह एफेलियन में पृथ्वी जुलाई संक्रांति के दौरान होती है। पेरीहिलियन में पृथ्वी दिसंबर के दो सप्ताह बाद देखी जाती है। इस दिन इसकी कक्षा इसे साल के किसी भी अन्य समय की तुलना में लगभग 3 मिलियन मील के करीब लाती है। उल्लेखनीय है कि सूरज से पृथ्वी की औसत दूरी 93 मिलियन मील है।

सियासी मियार की रिपोर्ट