महाराष्ट्र में 9.02 करोड़ से अधिक मतदाता..

मुंबई, 06 जनवरी । महाराष्ट्र में 9.02 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। मतदाता सूची के विशेष संक्षेप पुनरीक्षण में यह बात सामने आई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संशोधित सूचियां बृहस्पतिवार को प्रकाशित की गईं। नौ नवंबर 2022 को प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार, राज्य में 8,98,42,301 मतदाता थे। इन सूचियों में 9,21,453 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 4,77,953 नाम हटाए गए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने कहा कि इस तरह महाराष्ट्र में अब 9,02,85,801 मतदाता हैं। उन्होंने संवाददताओं से कहा, ‘‘जो लोग एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष के होने वाले थे, उनके नाम इसमें जोड़े गए हैं। सूचियों का पूरक पुनरीक्षण इस वर्ष अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में किया जाएगा।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal