भाजपा ने मनाया किसान सम्मान दिवस, अन्न देवताओं को किया सम्मानित..

नोएडा, । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में सेक्टर-128 गांव सुल्तानपुर स्थित शिव मंदिर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर नमो किसान सम्मान दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव ओम शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह भाटी एवं विकास चौधरी उपस्थित रहे। नमो किसान सम्मान दिवस के अवसर पर उपस्थित किसानों को मुख्य अतिथि और जिला अध्यक्ष जी के द्वारा सम्मान किया गया।
“भाजपा ही किसानों की असली मसीहा”
नमो किसान सम्मान दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय किसान मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष शिव ओम शर्मा ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है हमेशा देश के किसानों के हितों की रक्षा के लिए रात दिन काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही किसानों की असली मसीहा है। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकारों ने हमेशा किसान भाइयों की समस्याओं का निदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों की आय को कैसे दुगनी की जाए इसके लिए प्रतिबद्ध है।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री सतपाल अवाना, सर्वेश कुमार सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भागवत दयाल शर्मा, विष्णु शर्मा, धर्मेंद्र नंदा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गजराज भारद्वाज, मंडल महामंत्री लीलू अवाना, रविन्द्र यादव, मोनू जोगी, रामेश्वर प्रधान, किसान जगदीश शर्मा, योगेंद्र त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा राजवीर त्यागी, हरिकेश त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal