Monday , September 23 2024

देश के कई हिस्सों में हुई बरसात, दिल्ली के तापमान में उछाल..

देश के कई हिस्सों में हुई बरसात, दिल्ली के तापमान में उछाल..

नई दिल्ली, 26 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 275 रहा। यह खराब श्रेणी में आता है। इस अधिकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में हल्की बारिश हुई है। ओडिशा में कुछ स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा।

सियासी मीयार की रिपोर्ट