Monday , September 23 2024

दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी.

अमेठी (उत्तर प्रदेश),। जिले के मोहनगंज क्षेत्र में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया मोहनगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 10/11 मई की दरमियानी रात करीब दो बजे गांव का 20 वर्षीय एक युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उठा ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि तहरीर में कहा गया है कि पीड़िता ने शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद तहरीर दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

सियासी मियार की रिपोर्ट