जी 20 की पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की तीसरी बैठक 21 मई को मुंबई में होगी शुरू..
नई दिल्ली, जी 20 की पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक 21 मई को समुद्र तट के सफाई कार्यक्रम के साथ शुरू होगी। यह कार्यक्रम मुंबई के जुहू समुद्र तट पर दो घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें ईसीएसडब्ल्यूजी की तीसरी बैठक में भाग लेने वाले जी20 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका पर नागरिकों को जागरूक करने और संवेदनशील बनाने के प्रयासों के तहत, ईएसडब्ल्यूजी के इस अभियान की योजना बनाई गई है।
समुद्र तट स्वच्छता अभियान 9 तटीय राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में 30 से अधिक समुद्र तटों पर चलेगा। भारतीय दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों के समर्थन से समुद्र तट सफाई अभियान स्थानीय प्रशासन ने जागरूकता पैदा करने और स्थानीय समुदायों को संवेदनशील बनाने के लिए विभिन्न कार्यों की भी योजना बनाई गई है जिसमें अंतर-विद्यालय पेंटिंग प्रतियोगिता, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की प्रतिज्ञा, अपशिष्ट पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं। लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पद्म पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक मुंबई के जुहू समुद्र तट जाएंगे। पर्यावरण पर समुद्री कचरे के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 5,900 से अधिक छात्रों की भागीदारी के साथ एक अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
लाइफ़ मिशन के माध्यम से, पर्यावरण के अनुरूप टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देना – प्रधानमंत्री के दूरदर्शी आह्वान को समुद्र तट सफाई अभियान के माध्यम से भी बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत द्वारा समर्थित ‘लाइफ़’ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) की अवधारणा इस कार्यक्रम में एक आवश्यक भूमिका निभाएगी, जो पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal