Monday , September 23 2024

ओडिशा ट्रेन दुर्घटनाः पश्चिम बंगाल भाजपा ने स्थगित किए सारे कार्यक्रम…

ओडिशा ट्रेन दुर्घटनाः पश्चिम बंगाल भाजपा ने स्थगित किए सारे कार्यक्रम…

कोलकाता, 03 जून। ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर पश्चिम बंगाल भाजपा ने आज (शनिवार) अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कहा था कि रेल दुर्घटना के मद्देनजर पार्टी नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ति के सिलसिले में हो रहे नियमित कार्यक्रम को आज एक दिन के लिए स्थगित रखेगी। इसके बाद बंगाल भाजपा ने इसकी घोषणा की। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने हताहत लोगों प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना में अब तक 238 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 650 से अधिक लोग घायल हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट