Sunday , October 25 2026

इक्वाडोर के गुआयाकिल में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत..

इक्वाडोर के गुआयाकिल में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत..

ब्यूनो आयर्स, 05 जून । इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में सशस्त्र अपराधियों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये है। एल यूनिवर्सो अखबार ने रविवार को यह जानकारी दी। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने नवंबर में गुआयास सहित देश के कई प्रांतों में आपातकाल की स्थिति घोषित की, जिसमें गुआयाकिल स्थित है। क्षेत्रों में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के कारण इस तरह के उपाय किए गए। इससे पहले अप्रैल के अंत में, गुआयाकिल में एक कार मरम्मत की दुकान पर अपराधियों के हमले में आठ लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।

सियासी मियार की रिपोर्ट