Tuesday , September 24 2024

रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म..

रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म..

इस्लामाबाद, 26 जून पाकिस्तान के रावलपिंडी में 12 साल की अनाथ लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों की पुलिस को तलाश है। तीनों आरोपित पीड़ित लड़की के रिश्तेदार हैं।

यह वारदात गुलिस्तान कॉलोनी में हुई है। लड़की के माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। तीन दिन पुरानी इस वारदात का खुलासा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में हुआ है।

इस संबंध में हवाई अड्डा थाने में पीड़ित के दादा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार लड़की 23 जून को दिन में किराने का सामान खरीदने घर से बाजार गई थी। वह घंटों बाद तक घर नहीं लौटी। वह शाम को उनके जिम आई और बेहोश हो गई। होश में आने पर पर उसने आपबीती सुनाई।

हवाई अड्डा थाने

के एसएचओ चौधरी खुदादाद ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जा रही है। यह अनाथ लड़की एक ब्यूटी सैलून में काम करती है। पीड़ित का रिश्तेदार मुख्य आरोपित सलमान (18) इलाके में पक्षी की दुकान पर काम करता है। यही उसे बाजार से फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने दो रिश्तेदारों को और बुला लिया। तीनों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसी हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट