Tuesday , September 24 2024

ब्रजवासियों के चलते ही मिल सकती है ठाकुरजी की कृपा : बागेश्वर धाम पीठाधीश्व..र

ब्रजवासियों के चलते ही मिल सकती है ठाकुरजी की कृपा : बागेश्वर धाम पीठाधीश्व..र

-बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सांसद मनोज तिवारी पहुंचे बरसाना, की संत विनोद बाबा से आध्यात्मिक चर्चा

मथुरा, । ग्रेटर नोएडा से कथा समापन होने के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और भोजपुरी अभिनेता दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बीती रात मथुरा के बरसाना पहुंचे, जहां संत विनोद बाबा से आध्यात्मिक चर्चा की।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ठाकुरजी की कृपा ब्रजवासियों के द्वारा ही संभव है। यही कारण है जब मैं ब्रज में आता हूं तो दिन समय नहीं देखता, सीधा बरसाना राधारानी के धाम में आ जाता हूं। संतों की कृपा बनी रहे, जीवन में उनके चरणों की रज मिलती रहे तो जीवन सफल होता जाएगा।

गौरतलब है कि ब्रज धाम की यात्रा पर आए बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दौरा बेहद गोपनीय रखा गया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचन के दौरान गद्दी लगाते हैं और हनुमान जी की कृपा से लोगों के दुख दर्द दूर करने का दावा करते हैं।

कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पड़ने वाले प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर तथा पुजारी हैं। उनके धाम में देश के कोने-कोने से कई श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए छतरपुर जाते हैं और अपनी अर्जी लगाते हैं।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर के साथ इस दौरान धर्म गुरु देवकी नंदन महाराज और भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी एवं संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक झा ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

सियासी मीयार की रिपोर्ट