प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जन्मदिन पर बधाई दी….

नई दिल्ली, 21 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 81वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”श्री मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।
ईश्वर उन्हें दीघार्यु और स्वस्थ जीवन दें।”
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामना के लिए उनका आभार जताया।
कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र में सरकारों में कई पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने जो गांधी परिवार से नहीं हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal