Monday , September 23 2024

वेनेजुएला के राष्ट्रपति चीन की यात्रा पर..

वेनेजुएला के राष्ट्रपति चीन की यात्रा पर..

बीजिंग, 08 सितंबर । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर दक्षिण अमेरिका का देश वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो आठ से 14 सितंबर तक देश की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने इस सप्ताह शंघाई और बीजिंग का दौरा किया

था। उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी।
इससे पहले, श्री मादुरो ने आखिरी बार 2018 में बीजिंग का दौरा किया था। चीन की उनकी यह 10वीं यात्रा है।
श्री जिनपिंग ने भी वर्ष 2014 में वेनेजुएला का दौरा किया था। चीन ने 2010 के दशक में ओपेक सदस्य वेनेजुएला को लगभग 50 अरब डॉलर का ऋण दिया था। राजधानी कराकस ने तेल के शिपमेंट के साथ ऋण चुकाया था और वर्ष 2018 में बीजिंग पर इसका 20 अरब डॉलर बकाया था।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला की चीन मदद करता रहा है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट