Monday , October 26 2026

पापुपा न्यू गिनी के कोकोपा में भूकंप के झटके..

पापुपा न्यू गिनी के कोकोपा में भूकंप के झटके..

हांगकांग, 03 अक्टूबर। पापुपा न्यू गिनी के पूर्व में कोकोपो में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि मंगलवार को 0156 जीएमटी पर पापुआ न्यू गिनी से 132 किमी पूर्व में कोकोपा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी है।
यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र, 96.4 किलोमीटर की गहराई के साथ, 4.49 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 153.45 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित था।

सियासी मीयार की रिपोर्ट