Monday , October 12 2026

अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने कैनो डबल 1000 मीटर में जीता कांस्य..

अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने कैनो डबल 1000 मीटर में जीता कांस्य..

हांगझोउ, 03 अक्टूबर । अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता हैं।
चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में मंगलवार को फुयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए सुनील सिंह सलाम और अर्जुन सिंह ने 3:53.329 समय के साथ कांस्य पदक जीता।
उज्बेकिस्तान के शोखमुरोड खोलमुराडोव और नूरिसलोम तुखतासिन उगली ने 3:43.796 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। टिमोफ़े और सर्गेई येमेल्यानोव की कजाकिस्तान टीम ने 3:49.991 का समय लेकर रजत पदक जीता।
उल्लेखनीय है कि हिरोशिमा में 1994 के एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में जॉनी रोमेल और सिजी कुमार सदानंदन के संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीतने के बाद यह एशियाई खेलों में कैनो में भारत का दूसरा पदक था।

सियासी मीयार की रिपोर्ट