भाजपा ने प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया, नड्डा जाएंगे गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब…

नई दिल्ली, 17 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनका पुण्य स्मरण किया। इस पुनीत पर्व पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह सुबह 10ः40 बजे नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब जाएंगे। भाजपा ने इस संबंध में एक्स पर अपलोड की गई पोस्ट में लिखा, ”सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन।” एक अन्य पोस्ट में भाजपा ने लिखा, ”राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ‘गुरु गोबिंद सिंह जी’ के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब नई दिल्ली में दर्शन करेंगे।”
सियासी मियार की रपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal