Tuesday , March 24 2026

रेजीनगर दंगे की एनआईए जांच चाहती है भाजपा, तृणमूल ने कहा-घटना से हमारा लेना-देना नहीं..

रेजीनगर दंगे की एनआईए जांच चाहती है भाजपा, तृणमूल ने कहा-घटना से हमारा लेना-देना नहीं..

कोलकाता, 18 अप्रैल मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में रामनवमी की शोभायात्रा पर दंगाइयों के हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पूरी घटना की एनआईए से जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से अपनी चुनावी जनसभाओं से दंगा को लेकर उकसावा दिया, उससे उपद्रवियों को बढ़ा मिला। रामनवमी शोभायात्रा को चारों तरफ से घेर कर हमले हुए हैं। पुलिस ने भी राम भक्तों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। हमलावर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। इस पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक अबू ताहिर ने कहा है कि इस वारदात से तृणमूल कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। किसने हमले किए, क्यों हमले किए, इसकी जांच होनी चाहिए।

सियासी मियार की रीपोर्ट