Saturday , May 18 2024

नड्डा भोपाल से रवाना, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की..

नड्डा भोपाल से रवाना, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की..

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने संक्षिप्त प्रवास के बाद आज सुबह भोपाल से रवाना हो गए। राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज विमानतल पर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने विदाई दी। श्री नड्डा कल देर शाम भोपाल आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने देर रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित किया। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव, पार्टी अध्यक्ष श्री शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सियासी मियार की रीपोर्ट