Monday , February 16 2026

ओडिशा की चार लोकसभा सीट और 28 विधानसभा सीट पर मतदान जारी..

ओडिशा की चार लोकसभा सीट और 28 विधानसभा सीट पर मतदान जारी..

भुवनेश्वर, 13 मई ओडिशा में चार लोकसभा सीट और 28 विधानसभा सीट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य की चार लोकसभा सीट- बरहमपुर, कोरापुट, नबरंगपुर और कालाहांडी संसदीय क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

इन लोकसभा सीट के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली 28 विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि 62.87 लाख से अधिक मतदाता 7,303 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं और चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार तथा 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 243 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट