Thursday , March 26 2026

धनखड़ ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी..

धनखड़ ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी..

नई दिल्ली, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सिक्किम के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी सुख- समृद्धि की कामना की।
श्री धनखड़ ने यहां अपने संदेश में कहा कि सिक्किम अपने अप्रतिम सौंदर्य और समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर से भरपूर है। सिक्किम ने जैविक कृषि से अपने आप को समृद्ध किया है। सतत्‌ विकास के प्रति राज्य की जिजीविषा सराहनीय है। यह सिक्किम को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जायेगी।
उन्होंने कहा, “मैं सिक्किम के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं और उनकी प्रसन्नता एवं समृद्धि की कामना करता हूं।”

सियासी मियार की रीपोर्ट