Sunday , February 15 2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी…

राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी…

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी और उनकी लंबी आयु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।

धनखड़ का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में 18 मई 1951 को हुआ था। उन्होंने 11 अगस्त 2

022 को देश के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मैं राष्ट्र की सेवा के लिए उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती हूं।’’

सियासी मियार की रीपोर्ट