आरबीआई गवर्नर ने मुंबई में मतदान किया..

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार सुबह यहां अपना वोट डाला और सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
मुंबई की छह लोकसभा सीटों और महाराष्ट्र की सात अन्य सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है।
दास ने दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास के पास एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा, ”मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह करता हूं… यह हमारे संसदीय लोकतंत्र में एक अधिकार है और सभी को इसका प्रयोग करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि आम चुनाव के शेष चरणों के दौरान भी मतदाताओं को बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
टाटा सन्स के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन मतदान करने वाले उद्योग जगत के शुरुआती लोगों में शामिल रहे।
उन्होंने दक्षिण मुंबई के एक बूथ पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
बाद में, चंद्रशेखरन ने तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।
उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी सुबह-सुबह दक्षिण मुंबई के एक बूथ पर मतदान किया, जहां उनका निवास स्थित है।
सियासी मियार की रपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal