Sunday , September 22 2024

देवनानी ने रामकिशोर व्या‍स को अर्पित की पुष्पांजलि..

देवनानी ने रामकिशोर व्या‍स को अर्पित की पुष्पांजलि..

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर व्यास को उनकी जंयती पर गुरुवार को यहां पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री वासुदेव देवनानी ने विधानसभा भवन में श्री व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक नवरंग सिंह और विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी श्री व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सियासी मियार की रीपोर्ट