Saturday , September 21 2024

बिहार में दो केंद्रीय मंत्री आगे, आर के सिंह पिछड़े..

बिहार में दो केंद्रीय मंत्री आगे, आर के सिंह पिछड़े..

पटना, 04 जून बिहार के दो केंद्रीय मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में आगे हैं जबकि एक केंद्रीय मंत्री आर के सिंह पिछड़ गए हैं।

आरा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री आर के सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाकपा माले के सुदामा प्रसाद से 19,651 वोटों से पीछे हैं।

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार आलोक मेहता से 3,446 मतों से आगे हैं।

एक अन्य भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अवधेश कुमार रॉय से 10,712 मतों से आगे हैं।

राज्य में 36 से ज्यादा केंद्रों पर मतगणना जारी रही है।

इन सीटों पर 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

सियासी मियार की रीपोर्ट