Saturday , September 21 2024

बिहार की 40 सीट में से राजग 34 और महागठबंधन छह पर आगे…

बिहार की 40 सीट में से राजग 34 और महागठबंधन छह पर आगे…

पटना, 04 जून। बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में प्रदेश में सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 34 और विपक्षी महागठबंधन छह सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग की ‘वेबसाइट’ पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक राजग में शामिल जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) 15, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 13,

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) एक सीट पर आगे है।

वहीं विपक्षी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) दो और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

अररिया से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह राजद के शहनवाज

से 35,857 मतों से आगे हैं। आरा में भाकपा माले के सुदामा प्रसाद भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री आर के सिंह से 30,210 मतों से हैं।

औरंगाबाद में राजद के अभय कुमार सिन्हा भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह से 28,631 मतों से आगे हैं।

बांका से जद(यू) के गिरिधारी यादव राजद के जय प्रकाश नारायण यादव से 46,303 मतों से आगे हैं।

बेगुसराय में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अवधेश कुमार राय से 28,876 मतों से आगे हैं।

भागलपुर से जद(यू) के अजय कुमार मंडल कांग्रेस के अजीत शर्मा से 43,186 मतों से आगे हैं। बक्सर से भाजपा के मिथिलेश तिवारी राजद के सुधाकर सिंह से 970 मतों से आगे हैं।

दरभंगा से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर राजद के ललित कुमार यादव से 1,30,329 मतों से आगे हैं। गया से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी राजद के कुमार सर्वजीत से 82,097

मतों से आगे हैं।

हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान राजद के शिव चंद्र राम से 54,840 मतों से आगे हैं। जहानाबाद से राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव जद(यू) के चंदेश्वर प्रसाद से 55,092 मतों से आगे हैं।

काराकाट से भाकपा माले के राजा राम सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्द्र कुशवाहा से 40,682 मतों से आगे हैं।

कटिहार से भाजपा के दुलाल चंद्र गोस्वामी कांग्रेस के तारिक अनवर से 37736 मतों से आगे हैं।

मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव राजद के मो एमडी अली अशरफ फातमी से 32,770 मतों से आगे हैं।

महाराजगंज से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कांग्रेस के आकाश कुमार सिंह से 58,432 मतों से आगे हैं।

नालन्दा से जद(यू) कौशलेन्द्र कुमार भाकपा माले के संदीप सौरव से 39,545 मतों से आगे हैं। नवादा से भाजपा के विवेक ठाकुर राजद के श्रवण कुमार से 35,954 मतों से आगे हैं।

पश्चिम चंपारण से भाजपा के डॉ संजय जायसवाल कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से 69,533 मतों से आगे हैं। पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती भाजपा के राम कृपाल यादव से 39,388 मतों से आगे हैं।

पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद कांग्रेस के अंशुल अभिजित से 77, 851 मतों से आगे हैं। पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधा मोहन सिंह विकासशील इंसान पार्टी के राजेश कुमार से 37,427 मतों से आगे हैं।

सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी राजद की रोहिणी आचार्य से 14,606 मतों से आगे हैं। सासाराम से कांग्रेस के मनोज कुमार भाजपा के शिवेश कुमार

से 10,791 मतों से आगे हैं।

वाल्मिकीनगर से जद(यू) के सुनील कुमार राजद के दीपक यादव से 61,167 मतों से आगे हैं।

राज्य में 36 से ज्यादा केंद्रों पर मतगणना जारी रही है। इन सीट पर 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

सियासी मियार की रीपोर्ट