Saturday , September 21 2024

पंजाब पुलिस ने किया अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का पर्दाफाश…

पंजाब पुलिस ने किया अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का पर्दाफाश…

चंडीगढ़, 28 जून । पंजाब पुलिस ने झारखंड से संचालित होने वाले बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 66 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया ‘मंच’ एक्स पर कहा, ‘‘फजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित होने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 66 किलोग्राम अफीम जब्त की है। दो तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने वित्तीय लेन-देन का बारीकी से पता लगाकर 42 बैंक खातों में जमा 1.86 करोड़ रुपये के लेन-देन पर रोक लगा दी है।’’ डीजीपी ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

सियासी मियार की रीपोर्ट