Saturday , September 21 2024

छात्राओं को केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ बताए नए कानून..

छात्राओं को केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ बताए नए कानून..

इन्दौर। डिस्ट्रिक्ट हब फार एंपावरमेंट आफ वुमेन संस्था द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान सोमवार को जिला मिशन समन्वयक डा. वंचना सिंह परिहार की मौजूदगी में मिशन शक्ति योजना नामांकन सप्ताह के तहत महिलाओं से संबंधित नवीन कानूनों को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया। क्लाथ मार्केट कन्या वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को न्यू जीवन छवि संस्थान की अध्यक्ष सोनू झा और दीपमाला यादव द्वारा भारत सरकार की महिला सशक्तीकरण की समस्त योजनाओं और महिलाओं के कानून और अधिकार की जानकारी देने के लिए डीएचईडब्ल्यू के तहत महिलाओं से संबंधित नवीन कानूनों की जानकारी दी गई। वहीं प्रदेश सरकार की स्वाधार शक्ति सदन, सखी निवास वर्किंग वुमन होस्टल, वात्सल्य योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद महिला सुरक्षा, अधिकारों, सशक्तीकरण विषय पर चर्चा करते छात्राओं को शपथ दिलवाई गई।

सियासी मियार की रीपोर्ट