लोकसभा ने दिवंगत वियतनामी नेता ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी..
नई दिल्ली, । लोकसभा ने वियतनाम के नेता गुयेन फू ट्रोंग के निधन पर सोमवार शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभा को ट्रोंग के निधन के बारे में सूचित किया और उनके राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त उल्लेख किया।
बिरला ने ट्रोंग की 2013 की भारत यात्रा और 2022 में वियतनाम में उनसे अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सदन वियतनाम के प्रति एकजुटता प्रकट करता है। सदन वियतनाम, वहां की सरकार और मित्रवत जनता के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।’’
इसके बाद सदस्यों ने कुछ देर मौन रखकर ट्रोंग को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वियतनाम की आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को बताया था कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और देश के सबसे प्रभावशाली राजनेता ट्रोंग का महीनों तक बीमार रहने के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal