Sunday , August 30 2026

डीडीए के वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़..

डीडीए के वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़..

नई दिल्ली, 27 जुलाई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यमुना नदी के किनारे असिता में वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ नामक यह वृक्षारोपण अभियान दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने चलाया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 2022 में यमुना नदी के किनारे असिता ईस्ट परियोजना की शुरुआत की थी। इस परियोजना का मकसद बाढ़ क्षेत्र के पारिस्थितिकि तंत्र को बहाल करना और लोगों को ऐसा हरा-भरा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे शुद्ध हवा में सांस ले सकें। असिता ईस्ट परियोजना 197 हेक्टेयर के दायरे में फैली हुई है। इसमें से 90 हेक्टेयर भाग डीडीए के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि शेष हिस्सा उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग के अधीन है।

सियासी मियार की रीपोर्ट