श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर भारत ने 3-0 से सूपड़ा साफ किया..

पल्लेकल, 31 जुलाई । आखिरी पांच ओवरों में सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के बाद सुपर ओवर में भारतीय कप्तान ने चौका लगाकर मंगलवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली हैं।
138 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पतुम निसंका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 58 रन जोड़े। नौवें ओवर में रवि बिश्नोई ने निसंका (26) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल परेरा ने कुसल मेंडिस के दूसरे विकेट लिये 52 जोड़े और टीम को लगभग जीत के लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। 16वें ओवर में रिंकू सिंह ने कुसल परेरा को अपनी गेंद पर कैच आउट कर मैच का रूख बदल दिया। परेरा ने 34 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 41 गेंदों में 43 रन बनाये।
अगले ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। 19वें ओवर में रिंकू सिंह ने रमेश मेंडिस(3) को आउट कर दिया। 20वां ओवर करने आये कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दो विकेट झटके हुये मैच को टाई तक पहुंचा दिया। श्रीलंका ने आखिरी पांच ओवर में 20 रन बनाकर अपने छह विकेट गवां दिये। इसके बाद हुये सुपर ओवर में भारत ने पहले गेंदबाजी करने हुये श्रीलंको को चार गेंदों में एक रन बनाने दिया और उसके दो विकेट चटकाये। फिर बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो विकेट लिये।
इससे पहले आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल (39), रियान पराग (26) और वॉशिंगटन सुंदर (25) रनों की पारियों के दम पर भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में यशस्वी जयसवाल (10) का विकेट गवां दिया। अगले ओवर में संजू सैमसन (शून्य) चौथे ओवर में रिंकू सिंह (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। हालांकि इस दौरान शुभमन गिल एक छोर थामे रहे।
बल्लेबाजी करने आये कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ पारी संभालने का प्रयास किया, छठें ओवर में असिथा फर्नांडो ने सूर्यकुमार यादव (8) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। शिवम दुबे (13) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद गिल और रियान पराग के बीच छठें विकेट लिये 54 रनों की साझेदारी हुई। छठे विकेट के रूप में शुभमन गिल 37 गेंदों में (38) रन बनाकर आउट हुये। वहीं रियान पराग ने 18 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुये 26 रनों की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर 18 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुये। रवि विश्नोई (8) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा को तीन विकेट मिले। वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिये। चामिंदु विक्रमासिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये तीसरे टी-20 मैच का स्कोर बोर्ड….
भारत बल्लेबाजी..
बल्लेबाज………………………………………………………रन
यशस्वी जयसवाल पगबाधा तीक्षणा……………………..10
शुभमन गिल स्टंप के मेंडिस बोल्ड हसरंगा…………….39
संजू सैमसन कैच हसरंगा बोल्ड विक्रमासिंघे…………..00
रिंकू सिंह कैच पतिराना बोल्ड तीक्षणा…………………..01
सूर्यकुमार यादव कैच हसरंगा बोल्ड ए फर्नांडो……….08
शिवम दुबे कैच के मेंडिस बोल्ड रमेश मेंडिस…………13
रियान पराग कैच रमेश मेंडिस बोल्ड हसरंगा………….26
वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड तीक्षणा…………………………….25
रवि बिश्नोई नाबाद…………………………………………….08
मोहम्मद सिराज रन आउट (के मेंडिस)………………….00
अतिरिक्त ……………………………………….7 रन
कुल 20 ओवर में नौ विकेट 137 रन
विकेट पतन: 1-11, 2-12, 3-14, 4-30, 5-48, 6-102, 7-105, 8-137 , 9-137
श्रीलंका गेंदबाजी..
गेंदबाज…………………ओवर..मेडन..रन..विकेट
चामिंदु विक्रमासिंघे…….4………0……17…..1
महीश तीक्षणा……………4……..0……28……3
असिथा फर्नांडो………….2……..0……11……1
रमेश मेंडिस…………….3………0……26…..1
वानिंदु हसरंगा………….4……….0……29…..2
कामिंडु मेंडिस………….3………0……24…..0
………………………………
श्रीलंका बल्लेबाजी..
बल्लेबाज……………………………………………………रन
पतुम निसंका कैच रियान बोल्ड बिश्नोई………………26
कुसल मेंडिस पगबाधा बिश्नोई………………………….43
कुसल परेरा कैच आउट रिंकू…………………………..46
वानिंदु हसरंगा कैच बिश्नोई बोल्ड सुंदर……………….03
चरित असलंका कैच सैमसन बोल्ड सुंदर…………….00
रमेश मेंडिस कैच गिल बोल्ड रिंकू……………………..03
कामिंडु मेंडिस कैच रिंकू बोल्ड सूर्यकुमार……………01
चामिंदु विक्रमासिंघे नाबाद……………………………….04
महीश तीक्षणा कैच सैमसन बोल्ड सूर्यकुमार………..00
असिथा फर्नांडो नाबाद……………………………………01
अतिरिक्त …………………………………….10रन
कुल 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन
विकेट पतन: 1-58, 2-110, 3-117, 4-117, 5-129, 6-132, 7-132, 8-132
भारत गेंदबाजी..
गेंदबाज……………..ओवर..मेडन..रन..विकेट
खलील अहमद………3………0……28…..0
मोहम्मद सिराज……..3……..0…….11…..0
वॉशिंगटन सुंदर……..4……..0…….23…..2
रवि बिश्नोई……………4……..0…….38……2
रियान पराग………….4……..0…….27……0
रिंकू सिंह……………..1……..0……..3…….2
सूर्यकुमार यादव…….1……..0……..5…….2
(इसके अलावा सुपर ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिये।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal