Thursday , March 26 2026

बंगलादेश की अंतरिम सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए भारतीय उच्चायुक्त..

बंगलादेश की अंतरिम सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए भारतीय उच्चायुक्त..

ढाका/नई दिल्ली, 09 अगस्त भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बंगलादेश में अंतरिम सरकार के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने कल शाम को बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली।राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बंगभवन के दरबार हॉल में उन्हें शपथ दिलायी। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त उन विदेशी राजनयिकों और अतिथियों में शामिल थे, जिन्हें शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था।
गत पांच अगस्त को सुश्री शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के बाद प्रोफेसर यूनुस ने अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला है।

सियासी मियार की रीपोर्ट