Friday , September 20 2024

सावन खत्म होने से पहले जरूर कर लें ये काम, बनी रहेगी शिव जी की कृपा…

सावन खत्म होने से पहले जरूर कर लें ये काम, बनी रहेगी शिव जी की कृपा…

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सनातन धर्म में इस महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन माह में कुछ काम जरूर करने चाहिए, ताकि आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सके। चलिए जानते हैं कि सावन में आप किस तरह शिव जी की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

जरूर करें व्रत
शिव जी की कृपा के लिए सावन सोमवार का व्रत जरूर करना चाहिए। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करें और मन में कोई नकारात्मक विचान न लाएं। इससे न केवल साधक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं।

करें इन मंत्रों का जाप
हिंदू धर्म में मंत्रों का भी विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में आप सावन में भगवान शिव को समर्पित मंत्रों का जाप जरूर करें। इसके साथ ही सावन में शिव चालीसा का पाठ करना भी बहुत ही लाभदायक होता है। आप रोजाना या फिर सावन सोमवार के दिन इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

शिव मूल मंत्र – ॐ नमः शिवाय॥

महामृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

रूद्र मंत्र – ॐ नमो भगवते रूद्राय।

रूद्र गायत्री मंत्र – ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

दान करें ये चीजें

सावन माह में शिव जी की कृपा के लिए दान-पुण्य करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र, और धन का दान करना चाहिए। इससे साधक को आत्मिक सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन में सुख-शांति का वास बना रहता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट