झारखंड में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है जन्माष्टमी..

रांची, 26 अगस्त । झारखंड में सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनायी जा रही है और श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं।
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर रांची के विभिन्न इलाकों में दही हांडी प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी।
गंगवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आपका जीवन सुख, समृद्धि और शांति से भरा रहे। भगवान कृष्ण द्वारा दिया गया गीता का उपदेश सच्चाई, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।’’
मुख्यमंत्री सोरेन ने रविवार रात को रांची के मोरहाबादी ग्राउंड में कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘त्योहारों पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति को मजबूत करते हैं।’’
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal