Friday , August 28 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में मजबूत दावेदारी, अंतिम लीग मैच और अन्य टीमों के नतीजों पर टिकी निगाहें

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में मजबूत दावेदारी, अंतिम लीग मैच और अन्य टीमों के नतीजों पर टिकी निगाहें

कोलकाता, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुरुआती झटकों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। अपने पिछले सात में से छह मैचों में जीत दर्ज कर टीम ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस पर मिली हालिया जीत के बाद केकेआर के 13 अंक हो गए हैं और टीम अब अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज है।

KKR का भविष्य अब उनके अंतिम लीग मैच पर निर्भर है, जो 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा। प्लेऑफ की चौथी सीट के लिए कोलकाता के साथ राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली और चेन्नई के बीच कड़ा मुकाबला है। समीकरण यह है कि यदि केकेआर अपना अंतिम मैच जीतती है, तो उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अन्य टीमों जैसे राजस्थान और पंजाब के हारने की भी प्रार्थना करनी होगी।

यदि केकेआर अपना आखिरी मैच हारती है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, मैच रद्द होने या अंकों में बराबरी की स्थिति में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। केकेआर के लिए जीत अनिवार्य है, लेकिन साथ ही उन्हें पंजाब और राजस्थान के प्रदर्शन पर भी बारीकी से नजर रखनी होगी, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में नेट रन रेट की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है।

सियासी मियार की रीपोर्ट