न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

रायपुर, 05 सितंबर । न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 4 सितंबर को 2026 को सेवानिवृत्त हो गए थे। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय नया कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया है। हालांकि न्यायाधीश संजय अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया चुका है। राष्ट्रपति के आदेश पर फिलहाल के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ के ही मूल निवासी हैं और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में ही वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थे। उनका जन्म 15 जुलाई 1965 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में हुआ था। उनका परिवार रतनपुर का निवासी है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रतनपुर से ही पूरी की थी।
उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से बी.एससी. और एलएल.बी. की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से एलएल.एम. की पढ़ाई पूरी की। जज बनने से पहले वे छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। उन्हें सितंबर 2013 में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे तब से यहीं अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal