Sunday , September 27 2026

जोशना और वेलावन ने जीता ब्रॉन्ज़; अनाहत सिंह फ़ाइनल में पहुँचीं

जोशना और वेलावन ने जीता ब्रॉन्ज़; अनाहत सिंह फ़ाइनल में पहुँचीं

आइची-नागोया (जापान), 26 सितंबर । शनिवार को एशियाई खेलों के स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स इवेंट में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की भारतीय जोड़ी ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, जबकि अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स के फ़ाइनल में जगह बनाई और अपना मेडल पक्का किया। 18 साल की अनाहत ने सेमीफ़ाइनल में जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे को 3-2 से हराया। वह एशियाई खेलों में स्क्वैश महिला सिंगल्स के फ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट