वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका में मिला 5,500 करोड़ रुपये की पाइप आपूर्ति का ठेका

नई दिल्ली, । वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए कोटेड लाइन पाइप की आपूर्ति करने का करीब 5,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस ठेके के साथ उसकी वैश्विक ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 5.25 अरब अमेरिकी डॉलर (50,000 करोड़ रुपये) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
इसमें कहा गया, ‘‘वेलस्पन कॉर्प की अमेरिकी अनुषंगी कंपनी वेलस्पन ट्यूबलर एलएलसी को पर्मियन प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए कोटेड लाइन पाइप की आपूर्ति करने के वास्ते एक प्रमुख मिडस्ट्रीम (परिवहन एवं भंडारण) कंपनी से करीब 5,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।’’
वेलस्पन की अमेरिकी इकाई इसे वित्त वर्ष 2028-29 में पूरा करेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal