इंडसइंड सिक्योरिटीज ने राजीव श्रीवास्तव को एमडी एवं सीईओ किया नियुक्त

नई दिल्ली, । इंडसइंड कैपिटल की अनुषंगी कंपनी और इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) का हिस्सा इंडसइंड सिक्योरिटीज ने राजीव आर. श्रीवास्तव को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी पहले रिलायंस सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी।
इंडसइंड सिक्योरिटीज ने बयान में कहा कि यह नियुक्ति ब्रोकिंग कंपनी के लिए नए सिरे से वृद्धि की रणनीति की शुरुआत है। कंपनी का लक्ष्य देश में तेजी से बढ़ते निवेशक आधार के लिए आधुनिक और प्रौद्योगिकी आधारित निवेश मंच बनना है।
कंपनी ने कहा कि श्रीवास्तव को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और पूंजी बाजारों में करीब 25 साल का अनुभव है। उन्होंने बाजार के कई उतार-चढ़ाव के दौरान ब्रोकिंग कारोबार का नेतृत्व किया है। इंडसइंड सिक्योरिटीज से जुड़ने से पहले वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड सिक्योरिटीज के एमडी एवं सीईओ थे।
बयान के अनुसार, इंडसइंड सिक्योरिटीज में वह कंपनी की वृद्धि के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे। उन्हें कारोबार को फिर से गति देने और भारत के बदलते निवेश परिदृश्य में इसे अग्रणी स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal