Saturday , September 21 2024

भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार करना महिला को पड़ा भारी, सपा कार्यकर्ता पर हिट करने का आरोप…

भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार करना महिला को पड़ा भारी, सपा कार्यकर्ता पर हिट करने का आरोप…

-मामले की शिकायत करने पर थाने में नहीं की गई सुनवाई, डीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू..

कानपुर, । कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली लता अग्रवाल को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना भारी पड़ गया है। महिला का कहना है कि उनको सपा कार्यकर्ता द्वारा रोड दुर्घटना में मारने का प्रयास किया गया है। इस मामले में थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित महिला ने डीसीपी पश्चिम से शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात अफसर कह रहे हैं।

दरअसल, सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने वाली लता अग्रवाल बीती 4 मार्च को घर से कुछ काम के लिए निकली थी। जिसके बाद मोतीझील के पास इको स्पोर्ट कार ने लता की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गयी। लोगों की मदद के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। उन्होंने मामले में रोड दुर्घटना कर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने के लिए कई बार स्वरूप नगर थाने से संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर मुहीम चलाने के साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर फोन किया। जिस पर 24 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा कार्यकर्ता द्वारा विजिटिंग कार्ड देकर सपा को वोट करने के लिए दबाव बनाया गया। जिस पर महिला और कार्यकर्ताओं में कहा सुनी हुई। महिला की माने तो उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ, बल्कि उन्हें जबरन टारगेट कर हिट (मार्ग दुर्घटना) कर मारने का प्रयास किया गया था। जिसके लिए पीड़िता अब आरोपियों के ऊपर शख्त कार्यवाही की मांग कर रही है। वही, इस घटना के बाद से महिला का बेटा विहान अग्रवाल काफी डरा हुआ है। जिसने अब सोशल मीडिया छोड़ने की जिद की है।

इस मामले में डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि महिला के आरोप पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वहीं, थाने में महिला की शिकायत को गंभीरता से न लिए जाने की भी जांच कराई जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सियासी मियार की रिपोर्ट