Tuesday , October 20 2026

चीन की जियांग हुईहुआ ने मीराबाई चानू का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा..

चीन की जियांग हुईहुआ ने मीराबाई चानू का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा..

रियाद, 06 सितंबर। चीन की भारोत्तोलक जियांग हुईहुआ ने मंगलवार को यहां विश्व चैम्पियनशिप में 120 किग्रा का वजन उठाकर तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू का क्लीन एवं जर्क का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। हुईहुआ ने चानू का 119 किग्रा का रिकॉर्ड

र्धा के क्लीन एवं जर्क वर्ग में बनाया था। इस तरह चीनी भारोत्तोलक ने अपना विश्व चैम्पियनशिप खिताब बरकरार रखा। उन्होंने साथ ही 215 किग्रा से कुल वजन का नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। पहले यह रिकॉर्ड 213 किग्रा था जो उनकी हमवतन और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन होऊ झिहुई के नाम था।

सियासी मीयार की रिपोर्ट