चीनी सुपर लीग : टेक्सेरा के दो गोलों की बदौलत शंघाई ने शेडोंग को 3-0 से हराया.

जिनान, 01 अप्रैल । पुर्तगाल के स्ट्राइकर जोआओ टेक्सेरा के दो गोल की बदौलत शंघाई शेनहुआ ने रविवार को चीनी सुपर लीग के तीसरे दौर में शेडोंग ताइशान को 3-0 से हरा दिया। मेहमान शंघाई की टीम लगातार दो जीत के साथ इस मैच में उतरी थी, और इस जीत ने उन्हें लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। इस मैच में दोनों टीमों से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे, बावजूद इसके मैच एकतरफा रहा।
मैच में शंघाई ने तेज शुरुआत की और चौथे मिनट में ही टेक्सेरा ने गोल कर शंघाई का खाता खोल दिया। इस गोल के 25 मिनट बाद, 31 वर्षीय पुर्तगाली खिलाड़ी टेक्सेरा ने तेज ड्रिब्लिंग पास पर एक और गोल कर शंघाई को 2-0 से आगे कर दिया। शंघाई के मिडफील्डर जू हाओयांग ने 63वें मिनट में लंबी दूरी से शॉट लगाकर अपनी टीम की 3-0 से जीत पक्की कर दी। शेडोंग अकेली टीम नहीं थी, जिसे रविवार को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना। एक अन्य मैच में चांगचुन याताई को तियानजिन जिनमेन टाइगर से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मीझोउ हक्का झेजियांग एफसी से 2-1 से हार गया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal