महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत: श्रीलंका को 87 रनों से रौंदा
-डैनी वायट-हॉज के शानदार शतक से बना विशाल स्कोर

बर्मिंघम,। मेजबान इंग्लैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका पर 87 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 219/1 का विशाल स्कोर खड़ा किया। डैनी वायट-हॉज ने 62 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली, जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी इंग्लिश महिला खिलाड़ी का दूसरा शतक है।
श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई
220 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम मात्र 132 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए निलेक्षिका सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकीं।
फ्रेया कैम्प की घातक गेंदबाजी
इंग्लैंड की जीत में डैनी वायट-हॉज के शतक के अलावा फ्रेया कैम्प की शानदार गेंदबाजी भी निर्णायक रही। उन्होंने बेहद सटीक गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अपनी घरेलू सरजमीं पर वर्ल्ड कप मैचों में इंग्लैंड का अजेय क्रम बरकरार है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड ने खिताब की प्रबल दावेदारी पेश करते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal