जावेद मियांदाद दोस्त इमरान खान की जेल की स्थिति पर बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान भावुक होकर रो पड़े

लाहौर, 29 अगस्त । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद अपने पूर्व कप्तान इमरान खान की वर्तमान स्थिति को लेकर एक इंटरव्यू में बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इमरान का बचाव करते हुए कहा कि वह कोई भ्रष्ट व्यक्ति नहीं हैं और सवाल उठाया कि क्या जेल से बाहर आकर वह देश को खा जाएंगे।
बेटों के गंभीर आरोप और चिंता
इससे पहले इमरान खान के बेटों सुलैमान और कासिम ने जेल में उन्हें 23 घंटे से अधिक समय तक एकांत सेल में रखने और उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। परिवार और करीबियों का कहना है कि उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा और न्याय मिलना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत का समर्थन
इमरान खान के समर्थन में अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस समेत दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज कप्तानों ने आवाज उठाई है। 1992 में पाकिस्तान को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान के लिए अब वैश्विक स्तर पर उचित इलाज और सम्मानजनक व्यवहार की मांग की जा रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal