Monday , September 23 2024

रोहित ने विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बनाये कई रिकार्ड…

रोहित ने विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बनाये कई रिकार्ड…

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज यहां आईसीसी विश्वकप के नौवें एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले अफगानिस्तान के खिलाफ शतक के साथ ही कई रिकार्ड बनाए हैं। आज यहां अरूण जेटली स्टेडियम में खेले मुकाबले में रोहित के शतक लगाने के साथ ही इतिहास रचते हुए एकदिवसीय विश्वकप में सबसे ज्यादा सात शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर छह शतकों के रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित ने 62 गेंदों शतक बनाया। इसके साथ ही वह विश्वकप मैचों में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित डेविड वॉर्नर के साथ ही विश्वकप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित और डेविड वॉर्नर ने 19 पारियों में हजार रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के मैच में तीसरा छक्का लगाने के साथ ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय, टी-20) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 553 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित शर्मा (भारत) 554 छक्के, क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 553, शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 476, ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) 398, मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 383, एमएस धोनी (भारत) 359, सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 352, इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) 346, एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 328 और जोस बटलर 312 छक्के लगाये है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट