हॉकी सब जूनियर पुरुष और महिला उत्तर क्षेत्र चैंपियनशिप झांसी में…
नई दिल्ली, 14 जुलाई। हॉकी इंडिया की सब जूनियर पुरुष और महिला उत्तर क्षेत्र चैंपियनशिप सोमवार से झांसी में आयोजित की जाएगी, जिसका फाइनल 22 जुलाई को खेला जाएगा। पुरुष वर्ग में पूल ए में हॉकी हरियाणा, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी उत्तराखंड जबकि पूल बी में उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी पंजाब, दिल्ली हॉकी और हॉकी जम्मू एवं कश्मीर शामिल हैं। महिला वर्ग में हॉकी हरियाणा, हॉकी उत्तर प्रदेश, हॉकी पंजाब, हॉकी हिमाचल, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी उत्तराखंड की टीम शामिल हैं। पुरुष वर्ग का पहला मैच हॉकी पंजाब और हॉकी जम्मू कश्मीर के बीच जबकि महिला वर्ग में पहला मैच हॉकी पंजाब और हॉकी हिमाचल के बीच खेला जाएगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal