अली फज़ल ने कई महीनों की लगातार शूटिंग के बाद लिया छोटा ब्रेक

मुंबई, 23 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल ने कई महीनों तक लगातार शूटिंग और व्यस्त ट्रैवल शेड्यूल के बाद अब थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया है, जिससे वे खुद को फिर से तरोताज़ा कर सकें।अली फजल पिछले कुछ समय से फिल्मों और सीरिज़ के कई प्रोजेक्ट्स को एक साथ संभाल रहे थे और उन्हें आराम का बहुत कम समय मिल पा रहा था।
विभिन्न शोज़ के लिए यात्रा करने से लेकर बहुप्रतीक्षित मिर्ज़ापुर द मूवी की शूटिंग तक, अली का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है। इसके साथ ही वह बंटवारा 1947 और लस्ट सिरीज़ 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं, जिससे वे अलग-अलग जॉनर और प्लेटफॉर्म्स में लगातार व्यस्त हैं।
इतने व्यस्त शेड्यूल के बीच अली ने अब कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाकर आराम करने का फैसला किया है। वह इस ब्रेक का इस्तेमाल रिलैक्स करने, खुद को रीसेट करने और थोड़ा शांत समय बिताने के लिए करना चाहते हैं, जिससे अगली शूटिंग शुरू करने से पहले नई ऊर्जा के साथ लौट सकें।
अली फजल ने इस ब्रेक के बारे में बात करते कहा, “पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे हैं, लगातार ट्रैवल और लंबी शूटिंग के साथ। मुझे लगा कि थोड़ा धीमा होना और ब्रेक लेना जरूरी है। इस समय का इस्तेमाल मैं आराम करने, छूट गई चीज़ों को पूरा करने और खुद को रिचार्ज करने में कर रहा हूं, ताकि अगली शूटिंग के लिए नई ऊर्जा के साथ वापस आ सकूं। ऐसे छोटे ब्रेक बहुत मदद करते हैं।”
अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए जाने जाने वाले अली के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर पहले से ही फैंस में काफी उत्साह है। इस छोटे ब्रेक के बाद वह जल्द ही अपने अगले शेड्यूल की तैयारी शुरू करेंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal